सभासद महासंघ ने दिया धरना

Spread the love

व्यापारियों से कर वसूली का किया विरोध
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: शहर के व्यापारियों से व्यावसायिक कर वसूली के विरोध में निकाय सभासद महासंघ ने नगर निगम कोटद्वार में धरना दिया। कहा कि सरकार व्यापारियों पर कर लगाकर उनका उत्पीड़न करना चाहती है।
सोमवार को सदस्यों ने नगर निगम परिसर में धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि नगर निगम गठन के दस वर्ष तक प्रदेश सरकार ने व्यापारियों से किसी भी तरह का कर नहीं वसूलने का निर्णय लिया था। लेकिन, अब सरकार व्यापारियों से कर वसूली की तैयारी कर रही है। कहा कि व्यापारियों के हित को देखते हुए जल्द कर वसूली के निर्णय को वापस लिया जाना चाहिए। इस मौके पर महासंघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गुड्डू सिंह चौहान, आशा चौहान, नईम अहमद, प्रवेंद्र सिंह रावत, विपिन डोबरियाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *