रुद्रपुर। नानकमत्ता में एक घर में घुसकर चोरी करने के आरोप में पुलिस ने नगर के ही दो आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नानकमत्ता के दहला मार्ग तपेड़ा निवासी रुदल प्रसाद पुत्र रघुवीर ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि हर रोज की तरह वे व उनका परिवार खाना खाकर अपने घर में सो गया था। 22 फरवरी की रात्रि करीब 1़30 बजे छत से दो लोग घर में घुस आए। आरोपियों ने बरामदे की लाइट बंद कर कमरे में घुसे और नगदी व जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। खटपट की आवाज सुनकर उनकी पत्नी रूपा देवी जागी तो उन्होंने चोरी करने वाले दोनों आरोपियों को देख शोर मचाया। इस पर दोनों ही मौके से फरार हो गए। पत्नी रुपा देवी ने वार्ड के ही गुडडू सक्सेना व प्रदीप के रूप में दोनों को पहचान लिया। आरोप लगाया कि आरोपी कमरे का ताला तोड़कर तकरीबन साढे पांच लाख की नगदी व एक जोड़ी झुमकी, दो जोड़ी टप्स, दो गले की चौन, तीन अंगूठी, एक जोड़ी झांजरिया पायल, चार चांदी के सिक्के आदि चोरी कर घ्ले गए थे। पुलिस ने रूदल की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।