राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेता छात्रों को नवाजा

Spread the love

 

देहरादून। उत्तराखंड राज्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद (यूकास्ट) में सोमवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके अलावा विज्ञान उत्सव के समापन अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विजेता छात्रों को सम्मानित किया गया। विज्ञान से संबंधित प्रदर्शनी आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न संस्थानों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान लेखक व सर्जन ड महेश भट्ट ने मैं विज्ञान हूं शीर्षक के तहत एक विज्ञान कविता का वीडियो भी लंच किया। निदेशक वाडिया इंस्टिट्यूट अफ हिमालयन जियोलजी ड कलाचंद सेन ने अपने संबोधन में कहा कि विज्ञान प्रौद्योगिकी और नवाचार एक दूसरे से जुड़े हैं और भूविज्ञान के द्वारा दुनिया के कई मसलों जैसे खाद्य सामग्री से जुड़ी समस्याएं और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े मुद्दों का हल निकाला जा सकता है। पदम्श्री प्रो एएन पुरोहित ने छात्रों को स्कलरशिप के बारे में जानकारी दी। अबरय मोटर के अध्यक्ष राकेश ओबराय ने सामाजित परिर्वन पर बात की। इसके अलावा कुलपति एचएनबी उत्तराखंड चिकित्सा विश्वविद्यालय प्रो हेम चंद्र पांडेय, वीर चंद्र सिंह वानिकी विश्वविद्यालय भरसार अजीत कुमार कर्नाटक, संयुक्त निदेशक यूकोस्ट ड डीपी उनियाल, महानिदेशक यूकस्ट ड राजेंद्र डोभाल, सलाहकार साइंस सिटी जीएस रौतेला समेत कई विशेषज्ञों ने छात्रों को संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *