पौड़ी में 13 के खिलाफ आबकारी अधिनियम में केस दर्ज

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। विधानसभा चुनाव को देखते हुए अवैध शराब व मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए पुलिस भी सतर्क हो गई है। एसएसपी पौड़ी यशवंत चौहान ने विधानसभा चुनाव 2022 को देखते हुए जिले में अपराधों की रोकथाम, नशा, मादक पदार्थों, ड्रग्स की बढ़ती प्रवृति पर अंकुश लगाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध प्रभावी चैकिंग अभियान चलाकर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। एसएसपी के निर्देश पर जिले के सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में जनवरी में अब तक आबकारी अधिनियम के तहत 13 व्यक्तियों के विरुद्ध 13 अभियोग पंजीकृत किया गया है। एसएसपी ने बताया कि पौड़ी पुलिस द्वारा युवाओं में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति की रोकथाम के लिए नशे के कारोबार में शामिल अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी है। जिससे नशे की बढ़ती प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *