गौशाला में लगी आग, जलकर गाय की मौत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पश्चिमी झंडीचौड़ में मच्छर भगाने के लिए लगाए धुएं से निकली चिंगारी ने पूरी गौशाला जला दी। आग की लपटों से जलकर एक दुधारु गाय ने दम तोड़ दिया। जबकि, दो गोवंशों ने गौशाला ने भागकर अपनी जान बचाई।
पार्षद सुखपाल शाह ने बताया कि सोमवार रात सतीश चंद्र ने मच्छरों को भगाने के लिए गौशाला में धुंआ किया हुआ था। इसी दौरान धुएं से निकली चिंगारी सूखे घास में फैल गई। जिससे, गौशाला पूरी तरह जल गई। बताया कि गौशाला के भतीर बंधे दो गोवंश भागने में कामयाब हो गए थे। जबकि, एक दुधारु गाय ने वहीं, दम तोड़ दिया। पार्षद ने शासन-प्रशासन से पीड़ित सतीश चंद्र को मुआवजा देने की मांग की है। कहा कि सतीश चंद्र दूध बेचकर ही अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। ऐसे में अब उसके समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *