कोटद्वार-पौड़ी

आपदा प्रभावितों की मदद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़ाया हाथ

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कौड़िया क्षेत्र में पनियाली गदेरे से हुई तबाही का मंजर अब भी नजर आ रहा है। लोगों के घरों व रास्तों में अब भी भारी मलबे का ढेर जमा है। ऐसे में अब भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने लोगों की मदद में हाथ आगे बढ़ाया है।
पांच दिन पूर्व हुई तेज बारिश से क्षेत्र की नदी व गदेरे उफान पर बने हुए थे। सबसे अधिक नुकसान पनियाली गदेरे ने पहुंचाया। गदेरे का पानी व मलबा आसपास के घरों में घुस गया था। पिछले पांच दिन से प्रभावित परिवारों के घरों में मलबा जमा हुआ है। नगर निगम व प्रशासन की टीम लगातार प्रभावित परिवारों की मदद में जुटी हुई है। ऐसे में अब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने भी परिवारों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद सिंह रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने कौड़िया स्कूल में भरे मलबे को साफ किया। भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!