विकासनगर। हिन्दुस्तान समाचार पत्र के हिमालय बचाओ अभियान के तहत विकासनगर व्यापार मंडल ने भी पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ अपनी सहभागिता दर्ज कराई। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में व्यापार मंडल के सदस्यों ने हिमालय बचाने की प्रतिज्ञा ली। इस दौरान व्यापार मंडल ने व्यापारियों और आमजन से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने तथा पॉलिथीन का प्रयोग पूरी तरह बंद करने की अपील की।
व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि हिमालय की रक्षा किसी एक व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ रही ग्लोबल वार्मिंग का असर पर्यावरण के साथ-साथ हिमालय पर भी पड़ रहा है। हिमालय देश का मस्तक होने के साथ ही जल, जलवायु और पर्यावरण संतुलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
उन्होंने लोगों से हिन्दुस्तान के ह्यहिमालय बचाओ अभियानह्ण से जुड़कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का आह्वान किया। पूर्व अध्यक्ष नीरज अग्रवाल और उपाध्यक्ष हरीश अरोड़ा हैरी ने भी अभियान की सराहना करते हुए कहा कि हिमालय सुरक्षित रहेगा तभी जल, जीवन और पर्यावरण का संतुलन बना रहेगा। उन्होंने कहा कि हमें ऐसा कोई कार्य नहीं करना चाहिए जिससे हिमालय या पर्यावरण को नुकसान पहुंचे।
इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता, महामंत्री हरीश अरोड़ा हैरी, उपाध्यक्ष दीपक जैन, रमन ढींगरा, दिनेश जायसवाल, नीरज अग्रवाल, हिमकर गुप्ता, राजीव शर्मा, खजान सिंह, रिंकू कनौजिया, प्रमिंदर सिंह, अकबर अली, प्रदीप खुराना, वैभव गुप्ता, सचिन डंग सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।