कांग्रेस सेवादल ने ध्वज वंदन कार्यक्रम आयोजित किया

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। कांग्रेस सेवादल के प्रतिनिधियों की ओर से माह के अंतिम रविवार को बदरीनाथ मार्ग स्थित कार्यालय में ध्वजा रोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेवादल के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देने के साथ राष्ट्रगान का वंदन किया। पूर्व राज्यमंत्री जसवीर राणा ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम भावी पीढ़ी में देश के प्रति प्रेम और समर्पण की भावना को जगाते हैं। इस अवसर पर जिला संयोजक विनोद रावत, महामंत्री श्रीधर बेदवाल, सचिव प्रताप सिंह टम्टा को पूर्व राज्यमंत्री जसवीर राणा द्वारा नियुक्ति पत्र सौंप कर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।
पूर्व राज्यमंत्री जसवीर राणा के नेतृत्व में कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता बदरीनाथ मार्ग स्थित कार्यालय में एकत्रित हुए। कार्यालय में ध्वज वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। ध्वजारोहण पूर्व प्रधानाचार्य ओम प्रकाश कंडवाल ने किया। इसके उपरांत ध्वज को सलामी दी गई, तत्पश्चात राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान गाया गया। मुख्य अतिथि ओम प्रकाश कंडवाल ने सेवादल को कांग्रेस की रीढ़ बताते हुए सेवादल द्वारा किये जा रहे कार्र्याें की सराहना की। पूर्व राज्यमंत्री जसवीर राणा ने कहा कि सेवादल लगातर समाजिक कार्यों में लगी है तथा समाज सेवा के माध्यम से कांग्रेस को मजबूती करने का भरसक प्रयास कर रहे हैं। इस अवसर पर किसानों के आंदोलन को रोकने के घटिया प्रयासों की निंदा की गई। कार्यक्रम में शहीद सूबेदार स्वतंत्र सिंह को श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। इस मौके पर अध्यक्ष राकेश शमा, प्रदेश उपाध्यक्ष तेजपाल पटवाल, बीरेन्द्र रावत, विनोद रावत, बृजेन्द्र नेगी, श्रीधर वेदवाल, प्रेम सिंह पयाल, विक्रम राणा, आशुतोष कंडवाल, सत्यपाल पटवाल, इरशाद सल्मानी, अल्ताफ, भारत रावत, महेश शाह, कुलदीप रावत, प्रताप सिंह टम्टा, राहुल रावत, अतुल नेगी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *