युवक मंगल दलों को बांटी क्रिकेट किट

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : विकासखंड कल्जीखाल के अंतर्गत ब्लॉक प्रमुख बीना राणा ने युवक मंगल दलों को क्रिकेट किट वितरित की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलने से उनका हुनर निखरता है और वह बेहतर प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करते हैं।
ब्लॉक मुख्यालय के सभागार में युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विकासखंड के अंतर्गत 87 पंजीकृत युवक मंगल दलों में से 45 युवक मंगल दल के अध्यक्ष एवं उनके प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। ज्ञात हो कि यह क्रिकेट किट पूर्व विधायक मुकेश कोली की विधायक निधि से मुहैया करवाई गई थी। लेकिन युवक मंगल दलों को वितरण करने से पहले प्रदेश में आचार सहिंता लग गई थी। जिस कारण पंजीकृत युवक मंगल दलों को यह क्रिकेट किट नही बंट पाई। कार्यक्रम में ज्येष्ठ उप प्रमुख अनिल नेगी, कनिष्ठ प्रमुख अर्जुन सिंह पटवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक डुकलान, मंडल महामंत्री मनोज नैथानी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *