अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : पौड़ी पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्यवाही कर रही है। जनपद में गैंग बनाकर आपराधिक कृत्य करने वाले अपराधियों के खिलाफ पुलिस की गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई जारी है। पिछले 1 साल में पुलिस ने अभी तक 25 अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे के निर्देश पर सभी थानाध्यक्षों द्वारा गैंग बनाकर अपराध करने वाले अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। एसएसपी ने बताया कि जिले में गैंग बनाकर अपराध करने वाले अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। सभी थानाध्यक्षों को गैंग बनाकर अपराध करने वाले अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है। पिछले 1 साल में अभी तक 25 अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। कहा कि इन अपराधियों को किसी भी कीमत में बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *