उत्तराखंड

मगरमच्छ ने किया महिला पर हमला

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुड़की। तालाब किनारे घास काट रही महिला पर मगरमच्छ ने हमला बोल दिया। ममगरमच्छ उसका हाथ पकड़कर उसे पानी में खींचने लगा। महिला भी शोर मचाते हुए उससे भिड़ गई। लोग आए तो मगरमच्छ पानी में घुस गया। हमले में घायल महिला को लक्सर के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। लक्सर की आबादी से सटे के केहड़ा गांव की महिला मंगलवार दोपहर में गांव के तालाब के किनारे से पशुओं को खिलाने के लिए हरा चारा काट रही थी। इसी दौरान तालाब में मौजूद मगरमच्छ चुपके से बाहर आया और घास काटने में लगी महिला पर हमला बोल दिया। महिला ने भी साहस नहीं खोया और जान बचाने के लिए जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। इसी बीच मगरमच्छ ने महिला का हाथ अपने जबड़ों में कस लिया और उसे खींचकर गहरे पानी की तरफ ले जाने लगा। महिला भी करीब बीस मिनट तक साहस के साथ मगरमच्छ से भिड़ती रही। इसी दौरान महिला की चीख की आवाज सुनकर आसपास से कई लोग वहां आ गए। उन्होंने मगरमच्छ को डराने के लिए और तेज आवाज के साथ उस पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। इसके बाद मगरमच्छ ने महिला का हाथ छोड़ दिया और वापस पानी में घुस गया। हालांकि मगरमच्छ के हमले से महिला के हाथ पर काफी गहरा जख्म हो गया। पता चलने पर महिला के परिजन वहां पहुंचे और घायल को लेकर लक्सर के नर्सिंग होम पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!