उत्तराखंड

मछली पकड़ने गए युवक को मगरमच्छ ने मारा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रपुर। बुधवार रात्रि बैगुल डैम में मछली पकड़ने गए व्यक्ति को मगरमच्छ खींच कर ले गया था। गुरुवार सुबह ग्रामीणों के प्रयास के बाद व्यक्ति का शव पानी में उतराता मिला। शव का निचला हिस्सा मगरमच्छ खा चुका था। पुलभट्टा पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। सुखरंजन (35 वर्ष) पुत्र विकास गोलदार निवासी नई बस्ती शहदौरा बुधवार शाम अपने रिश्तेदार छोटू निवासी शक्तिफार्म के साथ बैगुल डैम में जीरो बंदे के पास मछली पकड़ने गया था। छोटू ने बताया कि मछली पकड़ते समय सुखरंजन को मगरमच्छ पानी में खींच कर ले गया। इस घटना के बाद छोटू बुरी तरह घबरा गया। अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलभट्टा थाने के एसआई दिनेश भट्ट और मत्स्य विभाग की टीम नाव लेकर मौके पर पहुंच गई। रात्रि लगभग एक बजे तक पुलिस व मत्स्य विभाग की टीम सुखरंजन को खोजते रहे, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल पाई। गुरुवार सुबह ग्रामीण एक बार फिर शव की तलाश में जुट गए। इसी दौरान उन्हें डैम के किनारे पर पानी में उतराता हुआ सिर दिखाई दिया। ग्रामीणों ने सुखरंजन के शव को पानी से बाहर निकाला। देखा शव के नीचे का हिस्सा मगरमच्छ द्वारा खाया हुआ प्रतीत हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलभट्टा थाने से एसआई दिनेश भट्ट पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। बरा पुलिस चौकी इंचार्ज दिनेश भट्ट ने बताया कि सुखरंजन का निचला धड़ खाया हुआ था। जिससे प्रतीत होता है कि उसे मगरमच्छ ने मारा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!