लंगासू में चंडिका देवी के दर्शनों को उमड़ी भीड़

Spread the love

चमोली। लंगासू में चंडिका देवी के अनुष्ठान के तहत देवी की डोली और अन्य देव निशानों ने आस पास के गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान देवी के दर्शनों के लिए भारी संख्या में भीड़ उमड़ी। लंगासू चंडिका देवी मंदिर में गत 28 अगस्त से देवी अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत शनिवार को देवी के पश्वा, डोली और अन्य देव निशानों ने लंगासू, उत्तरों बाजार और उत्तरों गांव सहित चमाली गांव का भ्रमण किया। इस दौरान देवी के दर्शनों के लिए भारी संख्या में गांवों में लोग पहुंचे। धियाणियों ने देवी को चूड़ी, कंगन, सिंदूर, चुनरी आदि भेंट की। साथ ही गांवों में होने वाली ककड़ी, मुंगरी आदि का चढ़ावा दिया। लंगासू और चमाली के पांडव चौक में देवताओं के देव निशानों और पश्वाओं ने देवनृत्य का आयोजन किया। जिसके बाद देर शाम यात्रा अपने मूल मंदिर लंगासू पहुंची। रविवार को जलयात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान पंडित सुरेंद्र कोठियाल, उमेश सती, मनोज सती, अनिल मैखुरी, सुरेंद्र खत्री, योगेंद्र कंडारी, शंभू प्रसाद शर्मा, बीपी डिमरी, टीका प्रसाद मैखुरी, व्यापार संघ अध्यक्ष महिपाल कठैत आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *