सावन के दूसरे सोमवार को देवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : श्रावण मास में हर कोई भोले की भक्ति में लगा हुआ है। यही कारण है कि सावन के दूसरे सोमवार को भी देवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। अधिकांश मंदिरों में जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी हुई थी। सभी देवालय बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठे।
सोमवार को सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही थी। भाले की भक्ति में लीन भक्तों ने मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के साथ ही जलाभिषेक भी किया। एक दिन पूर्व ही मंदिरों को विशेष फूलों से सजाया गया था। भोलेनाथ की भक्ति को लेकर भक्तों में काफी उत्साह बना हुआ था। सुबह से ही मंदिरों में भीड़ उमड़ी हुई थी। भक्त बम-बम भोल के जयकारें लगाते हुए मंदिरों में आ रहे थे। मंदिरों में विशेष अनुष्ठानों का भी आयोजन किया गया। क्षेत्र के देवी मंदिर, कण्वाश्रम शिव मंदिर, घराट मंदिर, बालाजी मंदिर, सिद्धबली मंदिर सहित अन्य देवालयों में सबसे अधिक भीड़ उमड़ी हुई थी। कई मंदिरों में भक्तों के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया था। महिलाओं की ओर से मंदिरों में कीर्तन का भी आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *