चम्पावत। नेपाल ब्रह्मदेव स्थित बाबा सिद्धनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। मां पूर्णागिरि के दर्शन के बाद यात्री बह्मदेव जा रहे हैं। बाबा सिद्धनाथ के दर्शन के बिना मां पूर्णागिरि धाम की यात्रा अधूरी मानी जाती है। मां पूर्णागिरि के दर्शन के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु सिद्धबाबा के दर्शन के लिए नेपाल स्थित ब्रह्मदेव जा रहे हैं। यहां श्रद्धालु बाबा सिद्धनाथ के मंदिर में शीश नवा रहे हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार मां पूर्णागिरि धाम में देवी के दर्शन के बाद बाबा सिद्धनाथ के दर्शन करना जरूरी है। इसके बाद ही यह यात्रा पूर्ण मानी जाती है। मान्यता के अनुसा सिद्धनाथ बाबा मां पूर्णागिरि के अनन्य भक्त थे। टनकपुर से सिद्धनाथ मंदिर जाने के लिए बैराज मार्ग से जाना पड़ता है। जबकि जबकि महेंद्र नगर स्थित सिद्धनाथ मंदिर को जाने के लिए श्रद्धालुओं को बनबसा से होकर जाना पडता है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने से नेपाल के महेंद्रनगर और ब्रह्मदेव मंडी में रौनक है।