सीएस ने समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए

Spread the love

चमोली। उत्तराखंड के मुख्य सचिव डा़ एसएस संधु ने गुरुवार को चमोली से शासन स्तर पर लंबित विभिन्न योजनाओं, जिले की प्रमुख समस्याओं एवं उनके निराकरण हेतु वीसी के माध्यम से समीक्षा बैठक की। उन्होंने शासन स्तर पर लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने मुख्य सचिव को जिले के प्रमुख समस्याओं से अवगत कराते हुए बताया कि जिले में श्रीनगर से जोशीमठ 66 केवी विद्युत लाइन ब्रेक डाउन होने पर जिला मुख्यालय सहित जिले के तीन ब्लाक बार-बार प्रभावित होते है। इसके समाधान के लिए सिमली-कर्णप्रयाग तक 66 केवी लाइन की नई लाइन का निर्माण किया जाना नितांत आवश्यक है। यातायात व्यवस्था हेतु गोपेश्वर पेट्रोल पम्प को शिफ्ट किए जाने हेतु धनराशि दी जानी है। जिस पर मुख्य सचिव ने शासन के अधिकारियों को समय निर्धारित करते हुए प्राथमिकता पर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। हेमकुंड साहिब के 16 किमी पैदल ट्रैक पर गेस्ट हाउस, सार्वजनिक शौचालय, पेयजल एवं पार्किंग की व्यवस्था की मांग जिला अधिकारी ने मुख्य सचिव का बताई। बार्डर क्षेत्र नीति में धार्मिक स्थल टिमरसैंण महादेव मंदिर स्थित है। वैली में पर्यटन को विकसित कर स्थानीय लोगों को स्वरोजगार हेतु नीती, माणा, घस्तोली-रत्ताकोना तक जाने की स्वीति दी जाने की स्थानीय जनता की मांग को प्रशासन ने मुख्य सचिव को समक्ष रखी। बदरीनाथ में वीआईपी के दृष्टिगत एक अच्टे राजकीय अतिथि गृह का निर्माण और जोशीमठ के सिंहधार तोक में हैलीपैड के लिए 10 नाली भूमि की आवश्यकता पर बल दिया गया। पोखरी बैंड से टंगसा-सिरोखोमा होते हुए मंडल बाईपास मोटर मार्ग निर्माण और हल्दापानी में भू-धंसाव, जनपद में चिकित्सकों की कमी, एयर एंबुलेंस बुलाने की प्रक्रिया को सुगम बनाए जाने, शैडो एरिया में मोबाइल कनेक्टिविटी दूर करने, जिला पुस्तकालय, गौचर में डायट का पुस्तकालय का डिजिटाइजेशन एवं आधुनीकरण एवं सभी ब्लाकों में पुस्तकालय स्थापित किये जाने के प्रस्ताव से शासन को अवगत कराया गया। इनोवेटिव कार्यो की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि पांचों बदरीधाम और दो केदार धाम जिले है, यहां पर अवस्थापना सुविधाओं को विकसित कर एक सर्किट के रूप में तैयार किया जा रहा है। बैरांगना में ट्राउट कैफे हाउस विकसित किया जा रहा है। बेनीताल क्षेत्र को एस्ट्रो टूरिज्म के रूप में प्रमोट किया जा रहा है। स्वास्थ्य सुविधाओं के तहत जिला चिकित्सालय गोपेश्वर का विस्तारीकरण किया जा रहा है। एनटीपीसी की ओर से सीएचसी जोशीमठ तथा रेलवे के माध्यम से एसडीएच कर्णप्रयाग तथा टीएचडीसी के माध्यम से जिला चिकित्सालय का सुधारीकरण एवं नवीनीकरण किया जाना प्रस्तावित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *