वार्षिकोत्सव में दिखी सांस्कृतिक धूम

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय कोटलमंडा का वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ द्वारीखाल के खंड शिक्षा अधिकारी डा. सुरेंद्र सिंह नेगी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कहा कि जीवन में लक्ष्य तय कर आगे बढ़ने वाले युवाओं को अवश्य सफलता मिलती है। स्कूली बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके उपरांत बच्चों ने गढ़वाली, कुमाऊंनी व हिंदी गीतों पर रंगारंग प्रस्तुति दी। बच्चों ने योग, मोबाइल लत से बचने के लिए नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किए। बच्चों ने गढ़वाली हास्य नाटिका प्रस्तुत की। प्रधानाध्यापिका ने विद्यालय की वार्षिक आख्या प्रस्तुत की। महिला मंगल दल कोटल मंडा, गहड़, सोलिया, बैरगांव की महिलाओं ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। राजकीय इंटर कॉलेज कीर्तिखाल के प्रधानाचार्य इंद्रपाल ने विद्यालय के उल्लेखनीय कार्यों के बारे में बताया। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य भारत सिंह रावत, नवीन कनौजिया, सुमन कुकरेती, प्रमिला ध्यानी, विभा रावत, सरिता रावत, रेणु रावत, सावित्री देवी, रीना चौहान, गोविंद सिंह रावत, दशरथ सिंह नेगी, अर्जुन सिंह रावत, शालिनी गुंसाई, भारती शर्मा, पुष्पा भट्ट, संजय डोबरियाल, विवेक मधवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *