प्रवेशोत्सव में दिखी सांस्कृतिक छटा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राजकीय इंटर कालेज कोटद्वार में प्रवेशोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। बच्चों की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस दौरान बच्चों को अधिक-अधिक अभिभावकों को अपने पाल्यों का प्रवेश सरकारी विद्यालय में करवाने की लिए प्रेरित किया गया। कहा कि जन-जन तक यह जानकारी पहुंचे यह जिम्मेदारी हम सभी की है।
आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से किया गया। इसके उपरांत नव प्रवेश पाने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों को पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में पढ़े बच्चे आज देश विदेशों में नाम रोशन कर रहे हैं। आज सरकारी विद्यालय भी हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। हमें अपने बच्चों को सरकारी विद्यालय में पढ़ाना चाहिए। इसके बाद विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। गढ़वाली व कुमाऊंनी गीतों पर दी गई प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर प्रधानाचार्य नागेंद्र सिंह चौहान, पीटीए अध्यक्ष कृष्ण दर्शन भदोला, एसएमसी अध्यक्ष रेखा भट्ट, डा. पदमेश बुडाकोटी, मनमोहन सिंह चौहान, विनोद पंत, सीतांशु खुगशाल, मनमोहन सिंह रौतेला, संतोष नेगी, पूरण चंद्र धूलिया, अनूप नेगी, भगवान सिंह नेगी, देवेंद्र रावत, सुनीता शाह, अंजना, संतोषी, पूजा बिष्ट, सुधीर डंगवाल, कृपाली रावत, निर्मला आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *