अवदेश चमोली बनें लायंस क्लब डिग्निटी पीएसटी के अध्यक्ष

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : लायंस क्लब डिग्निटी पीएसटी की पुरानी कार्यकारणी को भंग कर नवीन कार्यकारणी का गठन किया गया। इस दौरान अवदेश चमोली को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई।
आयोजित बैठक में क्लब की मजबूती का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि क्लब लगातार सामाजिक कार्यों में अपना योगदान दे रहा है। इस दौरान क्लब की नई कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ। बैठक में सर्वसम्मति से पीएसटी में अवदेश चमोली को अध्यक्ष, रोबिन सिंह को सचिव, हुकम सिंह नेगी को कोषाध्यक्ष व अरविंद बंसल को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष प्रशांत रस्तोगी, सचिव आशीष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष हितेश गोयल, राजेश फुल, रोहित बत्रा, अमित जैन, एसके खट्टर, राज विज, सारांश बंसल एवं बृजेश सिंगल उपस्थित रहे। क्लब के वर्तमान अध्यक्ष प्रशांत रस्तोगी ने सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। उन्होंने कहा कि “कर्म ही पूजा है” के सिद्धांत को अपनाते हुए क्लब समाज सेवा के क्षेत्र में नई ऊंचाईयों को प्राप्त करेगा। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने मिलकर क्लब की प्रगति और सामाजिक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *