बैंक अधिकारी बन रकम हड़पने वाला साइबर ठग गिरफ्तार

अल्मोड़ा। स्याल्दे के राजस्व पुलिस क्षेत्र से साइबर ठग ने बैंक अधिकारी बनकर ने 30 हजार रुपये हड़प लिए। रेगुलर पुलिस ने मामले की जांच का जिम्मा मिलने के बाद आरोपी को गिरिडीह झारखंड से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार ग्राम वेतनधार देघाट स्याल्दे निवासी दौलत सिंह पुत्र बचे सिंह ने 30 अप्रैल 2018 को मामले में राजस्व पुलिस पयलगांव में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें अज्ञात व्यक्ति द्वारा खाता नंबर, एटीएम और ओटीपी की धोखे से जानकारी लेकर तीस हजार रुपये की हड़पने की शिकायत की थी। बाद में यह मामला रेगुलर पुलिस को सौंपा गया। एसएसपी पंकज भट्ट ने मामले की जांच थानाध्यक्ष द्वाराहाट को सौंपी। थानाध्यक्ष ने साइबर सेल अल्मोड़ा की सहायता से अज्ञात ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले का पता लगाया। पुलिस ने बीते 27 जून शनिवार को झारखंड के बेलाटाड़ बद्धीहा थाना व जिला गिरिडीह निवासी आरोपी आशीष कुमार पुत्र विनोद राम को गिरफ्तार किया है।
साइबर ठगों से सावधान
एसएसपी पंकज भट्ट ने जिले की जनता से साइबर ठगों से सावधान रहने की अपील दोहराई है। उन्होंने कहा वर्तमान में विभिन्न सोशल साइट्स पर ऐसे असामाजिक तत्व सक्रिय बने हैं। जरा सी असावधानी से व्यक्ति धोखाधड़ी का शिकार बना सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *