जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : स्व. गोकुलानंद बड़थ्वाल व लक्ष्मी बड़थ्वाल की स्मृति में आयोजित कबड्डी का फाइनल मुकाबला डी स्पार्टन के नाम रहा। प्रतियोगिता में बीस से अधिक टीमें प्रतिभाग कर रही थी।
दुर्गापुरी में जगदेव जगदेव कबड्डी क्लब की ओर से कबड्डी का आयोजन किया जा रहा था। अंतिम दिन के मुकाबले का शुभारंभ महापौर शैलेंद्र सिंह रावत ने किया। महापौर ने विद्यार्थियों को बेहतर संस्कार के लिए प्रेरित किया। इसके उपरांत पहले मुकाबले में बिजनौर ने 45-12 से ऊधमसिंह नगर को हराया। दूसरे मैच में यूथ क्लब हरिद्वार ने 35-29 से रिखणीखाल को हराया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जगदेव क्लब व डी स्पार्टन के बीच खेला गया। कड़े मुकाबले में डी स्पार्टन ने 30-12 से जगदेव क्लब को हराकर फाइनल मुकाबला अपने नाम किया। प्रतियोगिता में प्लेयर आफ द टूर्नामेंट अमित बड़ोला, बेस्ट रेडर देवांश तोमर, बेस्ट डिफेंडर पीयूष रावत को चुना गया। फाइनल जीतने वाली टीम को पार्षद सौरभ नौडियाल ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर रेफरी ओम शर्मा, विवेक बहुखंडी, अमित नेगी आदि मौजूद रहे।