पांच दिन से सफाई कर्मी हड़ताल पर, शहर में लगे कूड़े के ढेर

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। नगर निगम के सफाई कर्मियों की हड़ताल शनिवार को पांचवें दिन भी जारी रही। इस हड़ताल का सीधा असर सफाई व्यवस्था पर दिखाई दे रहा है। शहर की सड़कों के किनारे गंदगी के ढेर लगे रहे। कर्मियों ने पांचवे दिन भी झाडू लगाने से लेकर सीवर आदि की सफाई का काम पूरी तरह से ठप रखा।
देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के आह्वान पर नगर निगम के सफाई कर्मचारी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़पाल पर चल रहे है। जिससे शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह फेल हो गई है। शहर में हर तरफ गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। हड़ताल के कारण शहर में सफाई का बहुत ही बुरा हाल है और जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं। वहीं शहर में सफाई ना होने के कारण बीमारियां फैलने का भी खतरा बना हुआ है। देवभूमि उत्तराखंड के कोटद्वार शाखा के अध्यक्ष शशि ने कहा कि कर्मचारी कई सालों से ठेकेदारी सिस्टम के अधीन कार्य कर रहे है, लेकिन सरकार उनकी मांगों को नहीं मान नही, जिस कारण मजबूरन उन्हें संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ा। कोटद्वार नगर निगम के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर रहे। जिस कारण मालगोदाम रोड, गाड़ीघाट तिराहा, काशीरामपुर तल्ला मार्ग, आमपड़ाव, मीट मार्केट सहित अन्य स्थानों पर कूडे़ के ढेर लगे हुए है। हालात ऐसे ही कुछ दिन और रहे तो शहर में संक्रमण फैलना तय है। मालगोदाम रोड, गाड़ीघाट तिराहे और काशीरामपुर तल्ला मार्ग पर पर तो कूड़ा सड़क पर फैल गया है। जिस कारण राहगीरों सहित स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *