डंपिंग जोन में मलबा डाल रहा ट्रक नदी में गिरा, दो लोग लापता

जोशीमठ। बदरीनाथ हाईवे पर बीती देर रात एक भीषण हादसे में दो लोग लापता हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक यह हादसा बुधवार देर रात करीब तीन बजे के आसपास बलदोड़ा के पास हुआ। ट्रक चारधाम परियोजना के तहत हो रहे कार्य में लगा था। ट्रक में दो लोग सवार थे। हादसे के बाद से दोनों लापता हैं। बताया जा रहा है कि ट्रक डंपिंग जोन में मलबा डाल रहा था। इसी दौरान सड़क पर लगी सुरक्षा दीवार ढह गई, जिसके बाद ट्रक अलकनंदा नदी में गिर गया। निर्माण कपंनी के कर्मचारी और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और खोजबीन की। ट्रक में सवार दोनों लोगों की खोजबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *