पृथ्वी पर मंडरा रहा खतरा, कई शहर हो सकते हैं तबाह… अंतरिक्ष से आ रहा विशाल एस्टेरॉयड

Spread the love

नई दिल्ली , पृथ्वी पर खतरा मंडरा रहा है और अंतरिक्ष से पृथ्वी की तरफ विशाल एस्टेरॉयड बढ़ता जा रहा है। इस संबंध में नासा ने नया अलर्ट जारी किया है। नासा ने ‘सिटी किलर एस्टेरॉयड’ 2024 ङ्घक्र4 के पृथ्वी से टकराने की संभावना बढ़ाई है। स्पेस एजेंसी ने मंगलवार को खुलासा किया कि इसके 22 दिसंबर 2032 को पृथ्वी से टकराने की संभावना 3.1 फीसदी है। पहले यह अनुमान 2.3 फीसदी था। अब इसकी संभावना 32 में 1 बार हो गई है। एस्टेरॉयड का व्यास 90 मीटर बताया जा रहा है, लेकिन यह और भी बड़ा हो सकता है।बताया जाता है कि एस्टेरॉयड इतना विशालकाय है कि अगर यह पृथ्वी से टकराता है तो इसकी एक टक्कर से पूरा शहर तबाह हो सकता है। पहली बार 27 दिसंबर 2024 को चिली के ऑब्जर्वेटरी ने इसे देखा था। अगर धरती से इसकी टक्कर होती है तो बड़ा विस्फोट हो सकता है। विस्फोट की ताकत 8 मेगाटन ञ्जहृञ्ज (हिरोशिमा बम से 500 गुना ज्यादा) होने की आशंका है। भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, इथियोपिया, सूडान, नाइजीरिया, वेनेजुएला, कोलंबिया और इक्वाडोर पर गिरने की आशंका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *