दन्या के ध्याड़ी में कांग्रेस कार्यकर्तओं की बैठक आयोजित

Spread the love

अल्मोड़ा। दन्या के ध्याड़ी न्याय पंचायत में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्तओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मबजूती और आगामी विधानसभा चुवाओं की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान बैठक में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विस अध्यक्ष और जागेश्वर विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल मौजूद रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश में जिस प्रकार के हालात चल रहे हैं, उससे गरीबों का जीवन संकट में आ गया है। युवा बेरोजगार होते जा रहे हैं, पलायन की स्थिति और बिगड़ते जा रही है। कुंजवाल ने कहा कि देश में अराजकता और भय का माहौल बना हुआ है। सरकार गरीबों, बेरोजगार युवाओं और किसानों को लगातार परेशान कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर 2022 में कांग्रेस सरकार बनाने के लिए जीजान से जुटने का आह्वान किया। इस दौरान कई लोगों ने भाजपा की जनविरोधिनितियों से तंग आकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, ब्लॉक अध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष कमल बिष्ट, न्याय पंचायत अध्यक्ष जगत सिंह मेहता, एससी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रकाश भारती, डीसीबी बैंक के पूर्व अध्यक्ष दिवान सिंह भैंसोड़ा, प्रशांत भैंसोड़ा, पूर्व प्रधान अध्यक्ष शेर सिंह, ललित सिंह, मदन भैंसोड़ा, कुंदन सिंह गैड़ा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *