आजादी के 75 साल बाद भी सीमांत मटकांडा में अंधेरा

 

चम्पावत। सीमांत तल्लादेश के मटकांडा और ग्वानी में बिजली अब तक नहीं पहुंची। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग ने यहां खंभे तो खड़े कर दिए लेकिन बिजली लाइन का पता नहीं है। सीमांत क्षेत्र होने के कारण ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। पहले सौर ऊर्जा के माध्यम से उजाला होता था लेकिन अब वह भी खराब हो गए हैं। 30 से अधिक परिवार अंधकार में जीवन जीने को विवश हैं। ग्रामीण चंचल सिंह, मनोज सिंह, खीम सिंह, कुंदन सिंह, उदय सिंह, किशोर राम, पप्पू सिंह, कमल सिंह, सुंदर राम आदि का कहना है कि शीघ्र विद्युत कनेक्शन नहीं मिला तो सीएम र्केप कार्यालय में शिकायत की जाएगी। कहा कि सीएम घोषणा के बावजूद अफसर इसका संज्ञान नहीं ले रहे हैं। ऊर्जा निगम के जेई आशीष कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत इन क्षेत्रों में विद्युतीकरण होना है। जिसका बजट मिल गया है। शीघ्र ही टेंडर की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *