कोटद्वार-पौड़ी

द्वारीखाल प्रमुख ने किया बहुउद्देशीय भवन का भूमि पूजन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। क्षेत्र पंचायत प्रमुख द्वारीखाल महेंद्र सिंह राणा ने सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम जनता दरबार के तहत डाडा मंडी में बहुद्देशीय भवन एवं मंच निर्माण का भूमि पूजन किया। प्रमुख ने कहा कि यह भवन आधुनिक सभी सुविधाओं से युक्त होगा, यहां पर सभी सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को संपन्न किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि ब्लॉक के माध्यम से क्षेत्र के सभी गांवों को योजनाओं का भरपूर लाभ दिलाया जायेगा।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख ने कोरोना महामारी के दौरान जरूरतमंदों की सेवा करने वाले समाज सेवियों को सम्मानित किया। साथ ही ग्राम प्रधान, छेत्र पंचायत सदस्य, महिला मंगल दल, युवक मंगल दलों को समृति चिन्ह प्रदान कर व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने महिला मंगल दलों को 22 लीटर के प्रेसर कुकर भी प्रदान किए। सम्मानित होने वालों में प्रधान बोठा चंद्रमोहन चौधरी, प्रधान मलेथा रविन्द्र डोबरियाल, प्रधान बल्ली श्रीमती उषा देवी, प्रधान रिंगवाड़ गांव मुन्नी देवी, प्रधान जमेली नीलम देवी, प्रधान भैड़गाव रेखा देवी, प्रधान जोल्ली आनंद मणि, प्रधान धारी श्रीमती किरण देवी, प्रधान तोली सीमा देवी, प्रधान दिउसा यशपाल सिंह, प्रधान लंगूरी कमलेश्वरी देवी, प्रधान लोशन जगमोहन देवरानी, प्रधान सैंज विकास कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य यशपाल सिंह, सुनीता देवी, भगवती देवी, राजमोहन सिंह, जिला पंचायत कुलभूषण, श्रीमती पूनम उनियाल, जितेन्द्र आदि शामिल थे। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त सुबेदार मेजर शशिदेव डोबरियाल, सेवानिवृत्त शिक्षक बल्लर्भ ंसह रावत, डाडामंडी गेंदमेला समिति के अध्य्क्ष प्रमोद चौहान को भी प्रमुख महेंद्र सिंह राणा ने सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!