चौंदकोट गेट के समीप मिला व्यक्ति का शव

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली: राष्ट्रीय राजमार्ग 534 सतपुली- पौड़ी के मध्य चौंदकोट गेट के पास एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। राजस्व पुलिस ने शव की शिनाख्त कर घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी।
राजस्व उपनिरीक्षक वेद प्रकाश पटवाल ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे ग्रामीणों को अज्ञत शव चौंदकोट गेट के समीप दिखाई दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची राजस्व टीम ने आसपास मौजूद लोगों से शव के बारे में जानकारी जुटाई। बताया कि शव की शिनाख्त पट्टी कपोलस्यूं तहसील पौड़ी के ग्राम नौगांव निवासी सुनील कुमार 42 वर्ष पुत्र विक्रम सिंह के रूप में हुई है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने भी शव की शिनाख्त की। बताया कि शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्ट के लिए पौड़ी भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *