उत्तराखंड: रुद्रपुर में नेशनल हाईवे से सटे जंगल में मिला यूपी के युवक का शव, टूटी बेसबॉल स्टिक भी हुई बरामद

Spread the love

रुद्रपुर, एजेंसी।उत्तराखंड के रुद्रपुर में यूपी के एक युवक का शव नेशनल हाईवे से 100 मीटर अंदर जंगल से बरामद हुआ है। घटनास्थल से कुछ दूरी पर बेसबॉल की टूटी स्टिक भी मिली है। घटनास्थल से मृतक का मोबाइल और बाइक बरामद नहीं हुई है। आनन फानन मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस एक संदिग्ध युवक से पूछताछ कर रही है।
यूपी के सुभाषनगर डिबडिबा थाना बिलासपुर रामपुर निवासी अमित वर्मा राजमिस्त्री हैं और पत्नी सहित चार बेटों अजय वर्मा, विजय वर्मा, तरूण वर्मा, अरूण वर्मा के साथ रुद्रपुर में रहते हैं। रविवार की शाम अमित का सबसे छोटा बेटा अरूण वर्मा (18) बाइक लेकर घर से निकला था, लेकिन वह देर रात तक घर नहीं पहुंचा।
जब परिजनों ने उसके मोबाइल पर कॉल की तो नंबर बंद मिला। आशंकित लोगों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। सोमवार की शाम को परिजनों को यूनिटी लॉ कॉलेज के पास हाइवे से लगे जंगल में युवक का खून से लथपथ शव मिला।
सूचना पर एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल, सीओ सिटी अनुषा बड़ोला, टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। मृतक की बाइक और मोबाइल गायब है। पोस्टमार्टम के बाद मौत की वजह साफ होगी। फिलहाल मृतक किनके साथ गया था उनका पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *