जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला कर्मचारी का शव

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : लैंसडौन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज के अंतर्गत पनियाली बीट में हाथी तालाब के समीप वन निगम में तैनात कर्मी का शव बरामद हुआ है। कर्मचारी मंगलवार से लापता चल रहा था।
बुधवार को जंगल में घास लेने गई महिलाओं ने पुलिस को संदिग्ध परिस्थितियों में शव पड़े होने की सूचना दी। जिसके बाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मणि भूषण श्रीवास्तव अपने टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक की जेब में मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान लोअर कालाबड़ निवासी गोपाल सिंह रावत के रूप में हई। जिसके बाद पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के स्वजनों को दी। स्वजनों ने पुलिस को बताया कि गोपाल वन निगम के लकड़ी पड़ाव कार्यालय में तैनात था। मंगलवार सुबह से वह लापता चल रहा था। जिसकी परिजन लगातार खोज कर रहे थे। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार, मौत के पुख्ता कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *