दरऊ चौक पर युवक का शव मिला, पहचान नहीं

Spread the love

रुद्रपुर। दरऊ चौक पर एक युवक अचेत अवस्था में पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। अचेत अवस्था में व्यक्ति को सीएचसी लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव की पहचान करने का प्रयास कर रही है। बुधवार की शाम राहगीरों ने दरऊ चौक से आजादनगर जाने वाली सड़क किनारे एक युवक को अचेत अवस्था में पड़े देखा। काफी देर तक युवक की हरकत नहीं होने पर लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही एसआई नीलम मेहरा पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गई और युवक को सीएचसी लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाल सुंदरम शर्मा ने बताया कि युवक की उम्र तीस वर्ष के आसपास प्रतीत हो रही है। प्राथमिक जांच में युवक नशे की प्रवृत्ति का शिकार दिखाई दे रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम की रिर्पोट आने के बाद मृत्यु का कारण स्पष्ट हो पाएगा। युवक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *