दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में पशुपालकों का काम बढ़ा : बहुगुणा

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : कैबिनेट मंत्री पशुपालन एवं दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पहली बार दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में पशुपालकों का काम बढ़ा है और उन्हें फायदा भी हो रहा है। कहा कि दुग्ध विभाग ने पहली बार उत्तराखंड में दो लाख साठ हजार लीटर दूध के लक्ष्य को प्राप्त किया है।
बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने दावा कि उत्तराखंड में दूध का इतनी बड़ी मात्रा में उत्पादन आज तक नहीं हो पाया है। उत्पादकों के लिये राज्य सरकार द्वारा नई स्कीम के तहत भूसे पर 50 प्रतिशत और साल भर में 75 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि उत्तराखंड में दूध का उत्पादन बढ़ने के साथ आंचल दूध के प्रति आम जनता का विश्वास बढ़ा है। कहा कि डेढ़ साल पहले जब उनकी सरकार दुबारा सत्ता में आई तो प्रोत्साहन राशि चार रूपये प्रति लीटर के हिसाब से लगभग 22 करोड़ रूपये का भुगतान नहीं हुआ था। मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में पुराने पैसे का भुगतान किया गया साथ ही नए भुगतान के लिये अतिरिक्त पैसा भी दिया गया जो लोगों के खातों में समय पर जा रहा है। (एजेेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *