भटवाड़ीसैण के युवक का शव झील में मिला

Spread the love

 

श्रीनगर गढ़वाल : कीर्तिनगर पुलिस ने जीवीके जल विद्युत परियोजना की झील से धारी गांव के पास एक शव बरामद किया है। शव की पहचान अरविंद सिंह (39) पुत्र स्व. ध्यान सिंह जगवान निवाड़ी भटवाड़ीसैंण थाना अगस्तमुनि रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है। मृतक सीएमओ कार्यालय रुद्रप्रयाग में डाटा इंट्री ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था और विगत 20 अप्रैल से लापता चल रहा था।

कीर्तिनगर कोतवाली निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि चौरास क्षेत्र के अंतर्गत धारी गांव के पास झील में एक शव के तैरने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने शव को झील से बाहर निकाला व शव को शिनाख्त के बेस अस्पताल की मोर्चरी में रखा। इसकी सूचना रुद्रप्रयाग पुलिस को दी गई। जिस पर अगस्तमुनि थाने में एक व्यक्ति की गुमशुदगी की जानकारी मिली। सूचना मिलने पर गुमशुदा व्यक्ति के परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक के जीजा लक्ष्मण सिंह व चचेरे भाई जसपाल सिंह ने शव की शिनाख्त की। परिजनों ने बताया कि अरविंद 20 अप्रैल को सुबह 6.15 बजे के करीब घर से बाहर घूमने के लिए निकला था। तब से उसका कहीं पता नहीं चल रहा था। कोतवाली निरीक्षक भंडारी ने बताया कि पंचनामा भरने व पोस्टमार्टम की कार्यवाही के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *