कोटद्वार-पौड़ी

संसद मार्च में पौड़ी मुख्यालय से एक हजार कर्मचारी होगें शामिल

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा आगामी 1 मई को आयोजित संसद मार्च की तैयारियों जुट गया है। मोर्चा पदाधिकारी इन दिनों विभिन्न कार्यालयों में जाकर शिक्षकों व कर्मचारियों को जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगामी 2024 लोकसभा चुनाव से पहले एक सूत्रीय पुरानी पेंशन बहाली की मांग की लड़ाई को आरपार करना है। मोर्चा के प्रांतीय महासचिव सीताराम पोखरियाल ने बताया कि संसद मार्च में पौड़ी मुख्यालय से एक हजार कर्मचारी शामिल होगें। कर्मचारी कोटद्वार और ऋषिकेश मार्ग से दिल्ली कूच करेगें।
राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली मोर्चा पदाधिकारियों ने मुख्यालय पौड़ी में स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य विभागों में शिक्षको व कर्मचारियों को आगामी संसद मार्च को लेकर जागरुक किया। मोर्चा का यह अभियान आगामी 30 अप्रैल तक जारी रहेगा। इस मौके पर मोर्चा के प्रांतीय महासचिव सीताराम पोखरियाल ने बताया कि संसद मार्च को लेकर लगातार विभागों में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं शिक्षकों से संपर्क किया जा रहा है। जिसमें सभी का भरपूर सहयोग एवं समर्थन मिल रहा है। बताया कि 2024 लोकसभा चुनाव से पूर्व पुरानी पेंशन बहाली की मांग को आरपार की लड़ाई में संसद मार्च एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। लगातार दबाव बनाने से ही हम पुरानी पेंशन को बहाल कर पाएंगे। जिसका असर राज्य सरकारों के साथ-साथ केंद्र सरकार पर भी दिखाई दे रहा है। मोर्चा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जयदीप रावत ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न जनपदों से हजारों कर्मचारी दिल्ली कूच करेंगे। कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव से पूर्व यह केंद्र सरकार को एक चेतावनी भी होगी। उन्होंने कहा पुरानी पेंशन जो कि जीपीएफ आधारित है और कर्मचारी हित में है तथा सेवानिवृत्ति के बाद प्रत्येक कर्मचारी का सहारा है उसे बहाल करने के लिए यह एक जनांदोलन है। इस अवसर पर संतोष खंडूडी, प्रेम चंद्र ध्यानी, नरेन्द्र नेगी, नगर पालिका कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष प्रवीण कुमार, प्रदीप रावत, वीरेंद्र रावत, सुनील राजवंशी, पप्पू कुमार, संजय कुमार, मुरारी नौडियाल, संजीव कुमार ढिंघिया, राजेंद्र कुमार, राहुल कुमार, संजीव राजौरा, धीरज कुमार, गणेश कुमार, अनुज भंडारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!