श्रद्घापूर्वक मनाई पूर्व सांसद स्व. गुड़िया की पुण्यतिथि

Spread the love

काशीपुर। पूर्व सांसद और बाजपुर रोड स्थत एससी गुड़िया आईएमटी के संस्थापक स्व़ सत्येंद्र चंद्र गुड़िया की 14वीं पुण्य तिथि हवन पूजन कर श्रद्घापूर्वक मनाई गई।बुधवार को संस्थान परिसर में स्व. गुड़िया की पत्नी विमला गुड़िया ने यज्ञ व स्मृति भोज का आयोजन किया। यज्ञ के यजमान स्व. गुड़िया की पुत्री व दामाद मीनाक्षी-प्रवीण शर्मा, अशोक शर्मा, प्रियंका शर्मा, ड़ नीरज आत्रेय, ड दीपिका गुड़िया आत्रेय, धेवते यथार्थ आत्रेय, जैदित्य शर्मा, सत्यार्थ आत्रेय रहे। लोगों ने यज्ञ में सम्मिलित होकर स्व. गुड़िया की पुण्य आत्मा की शांति के लिए आहुति दी और श्रद्घांजलि अर्पित की। यहां विमल गुड़िया, राजरानी गुड़िया, कल्पना गुड़िया, विकल्प गुड़िया, सर्वज्ञ गुड़िया, शमशुद्दीन, भाजपा प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक बाली, प्रदेश मंत्री गुरविंदर सिंह चंडोक, शैलेंद्र कुमार मिश्रा एडवोकेट, उमेश जोशी, सोहन सिंह, मुशर्रफ हुसैन, संदीप सहगल, प्रदीप जोशी, अशोक नेहरू, निखिल पंत, अमित शर्मा, सुरुचि सक्सेना आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *