करंट लगने से संविदा कर्मी की मौत

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नैनीडांडा विकासखंड में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। विद्युत लाइन पर कार्य के दौरान करंट की चपेट में आने से एक संविदा कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक कर्मचारी विद्युत विभाग में संविदा पर कार्यरत था और नियमित रूप से क्षेत्र में लाइन मरम्मत का कार्य करता था। पुलिस ने कोटद्वार में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नैनीडांडा ब्लॉक के ग्राम खुटिडा निवासी 27 वर्षीय अनिल नेगी ऊर्जा निगम में दैनिक श्रमिक के रूप में रिखणीखाल ब्लॉक में कार्यरत था। 17 मई की देर शाम विद्युत लाइन ठीक करने पोल पर चढ़ा। लेकिन, इस दौरान लाइन में करंट प्रभावित होने से अनिल नेगी की मौत हो गयी। पिता रणजीत सिंह भी विद्युत विभाग में ही कार्यरत है। दोनों रिखणीखाल में एक साथ रह रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *