वीर बलिदान दिवस की घोषणा पंजाबी समाज का सम्मान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सिख समाज के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व पर उनके साहिबजादों के शहीदी दिवस को वीर बलिदान दिवस के रूप में मनाने की घोषणा पर पंजाबी समाज ने आभार जताया है। उन्होंने कहा कि यह पंजाबी समाज का बहुत बड़ा सम्मान है।
युवा पंजाबी महासभा के प्रदेश सचिव एवं भारतीय जनता पार्टी कोटद्वार के उपाध्यक्ष पंकज भाटिया ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हमेशा से पंजाबी समाज के परम सम्माननीय गुरुओं का सम्मान करते आए हैं। सिख समाज के गुरुओं ने सभी को बुरे कार्यों से दूर रह कर अपने जीवन को दूसरों की सेवा में समर्पित करने का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से ही पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के दर्शन के लिए सिख समाज के लोगों के जाने का मार्ग प्रशस्त हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *