नगर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनी दीपा साह

Spread the love

अल्मोड़ा। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में महिला कांग्रेस की बैठक हुई। बैठक में नगर कार्यकारणी का गठन और जिला कार्यकारणी का विस्तार किया गया। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित बैठक में जिले की कार्यकारणी का विस्तार किया गया। सर्वसम्मति से दीपा साह को महिला कांग्रेस का अल्मोड़ा नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया। साथ ही, उपाध्यक्ष पद पर आशा भारती, पुष्पा पांडेय, धर्मा देवी, फेमिना खान, उजमा परवीन, भगवती मटेला, महामंत्री पद पर इंद्रा वर्मा, पूनम आर्या, तारा तिवारी, जया जोशी, लीला जोशी, विनीता आर्या, सरस्वती आर्या, राधा तिवारी, धीरा तिवारी, कोषाध्यक्ष शोभा जोशी को बनाया गया है। जबकि जिला कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी अनीता कन्नौजिया, किरन बिष्ट, नंदी नेगी, हेमा हंयाकी, दीपा जोशी, भावना वर्मा, सरस्वती, तारा बिष्ट, दीपा जोशी, परवीन, दीपा जोशी, तारा भंडारी को दी। वहीं संरक्षक मंडल में ड़ आशा मेहता, पुष्पा सती, प्रीति बिष्ट, जेबुल निशा अंसारी, जया टम्टा, कल्पना नेगी, आशा टम्टा, दीपा त्रिपाठी को मनोनीत किया गया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष बिष्ट ने कहा कि महिला कांग्रेस आने वाले निकाय चुनाव और लोकसभा में बड़ी जिम्मेदारी निभायेगी। संचालन पूर्व महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीति बिष्ट ने किया। यहां प्रदेश महिला सचिव लता तिवारी, प्रदेश महिला सचिव रजनी टम्टा, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, जया जोशी, जया टम्टा, सरस्वती आर्या, गोपा नयाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *