पिथौरागढ़ के दीपक जोशी बने मिस्टर उत्तराखंड

Spread the love

पिथौरागढ़। चंडाक क्षेत्र के दीपक जोशी को बडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में मिस्टर उत्तराखंड का खिताब मिला है। उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में यह उपलब्धि हासिल की है। वे अब मिस्टर यूनिवर्सल और इंडिया में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। दीपक की इस उपलब्धि से सीमांत में खुशी की लहर है।
देहरादून में बीते रोज उत्तराखंड बडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन की ओर से मिस्टर उत्तराखंड बडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। राज्यभर के करीब 70 युवाओं के साथ प्रतियोगिता में सीमांत के दीपक जोशी ने भी अपनी बडी का दमखम दिखाया। दीपक ने बताया कि प्रतियोगिता तीन अलग-अलग वर्ग मिस्टर उत्तराखंड, मैन फिजिक, वुमने फिजिक के लिए हुई। मैन फिजिक के 60 किलोग्राम में उन्होंने सबको पछाड़ते हुए मिस्टर उत्तराखंड का खिताब जीतकर गोल्ड मैडल हासिल किया है। उन्होंने कहा कि सीमांत जनपद से पहली बार किसी को प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल मिला है। इसके अलावा अल ओवर प्रतियोगिता में भी वे दूसरे स्थान पर रहे हैं। प्रतियोगिता में उनके प्रदर्शन को देखते हुए उनका चयन मिस्टर यूनिवर्सल और इंडिया के लिए भी हुआ है। दीपक लंबे समय से अल्टीमेट फिटनेश हाउस से जुड़कर प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय दीपक मेहता, कोच गौरव पांडे, योगेश शर्मा, दीवान सिंह खोलिया, नीतिन राठौर, रणवीर कंबोज, विक्रम गिरी, सूरज सामंत, विनोद जोशी, मनीष जोशी को दिया है। विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *