शांतिकुंज में हर्षोल्लास के साथ हुआ दीपोत्सव व संकीर्तन

Spread the love

हरिद्वार। अयोध्या धाम में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को अखिल विश्व गायत्री परिवार ने बड़े ही उत्साह के साथ मनाया। चहुंओर जय श्रीराम के नारे गुंजायमान रहा। शांतिकुंज, देवसंस्ति विश्वविद्यालय, ब्रह्मवर्चस शोध संस्थान से लेकर सम्पूर्ण विश्व के गायत्री परिवार के हजारों प्रज्ञा संस्थानों को भी आकर्षक रंगोलियों एवं पुष्पों से सजाया गया। गायत्री साधकों ने 27 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में विशेष आहुतियां दी। अपने संदेश में गायत्री परिवार प्रमुख ड़ प्रणव पण्ड्या एवं शैलदीदी ने कहा कि श्रीरामलला का प्राण प्रतिष्ठा यानि युगांतरीय चेतना का प्रादूर्भाव। आज सनातनियों, रामभक्तों आदि के संकल्पों का पूरा होने का दिन है। इस समय हर मन आह्लादित है कि हमारे प्रभु श्रीरामलला नव्य, दिव्य एवं भव्य मंदिर में विराजे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *