उत्तराखंड

खटीमा में जगह-जगह निकालीं भव्य शोभायात्राएं

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रपुर। अयोध्या में प्रभु राम की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण किया गया। इससे पहले नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान भंडारे और लंगर की व्यवस्था भी की गई। कार सेवा के दौरान जेल गए राम भक्तों को भी रामलीला पात्र परिषद ने सम्मानित किया। सोमवार को सुबह के समय रामभक्त रामलीला मैदान में एकत्रित हुए। यहां से शोभयात्रा शहर के चारों मुख्य मार्ग पर निकली। जहां जगह-जगह यात्रा के स्वागत के लिए स्थानीय निवासियों ने भंडारे एवं लंगर की व्यवस्था की। सुबह से ही माहौल दिवाली जैसा प्रतीत होने लगा पूरा शहर भगवा रंग में रंगा हुआ था। झांकी के आगे छोलिया नृत्य और भांगड़ा करते हुए कलाकार पूरे शहर में घूमे। लोगों ने घरों से निकलकर यात्रा में भाग लिया। यात्रा में आए राम भक्तों ने यात्रा का स्वागत किया। घर-घर भगवा छाएगा रामराज फिर आएगा, जय श्री राम के नारों से पूरा शहर घने कोहरे के बावजूद गूंजता रहा था। राम भक्त झूमते गाते नाचते आतिशबाजी करते पूरे शहर में घूमे। यात्रा रामलीला ग्राउंड पहुंची, जहां विशाल महाआरती में हजारों भक्त शामिल हुए।
रामलीला कमेटी द्वारा कार सेवा में भाग लेने वाले और आयोजक मंडल के राम भक्तों को सम्मानित किया गया। अग्रवाल युवा संघ ने विशाल भंडारे का आयोजन किया। आरपी पब्लिक स्कूल, आवास विकास कलोनी, खटीमा फाइबर, सिद्घेश्वर शिव मंदिर, बैजनाथ मंदिर, हनुमान मंदिर में सुंदरकांड का पाठ एवं भंडारे का आयोजन भी किया। यात्रा में मुख्य रूप से आयोजित मंडल के रामू जोशी, मनोज वाधवा, रमेश चंद्र जोशी, अचल शर्मा, राजीव अग्रवाल, किशन सिंह किन्ना, नवीन बोरा, सतीश गोयल, मोहिनी पोखरिया, नीलू गुप्ता, राजीव बंसल, चिन्नू अग्रवाल, भानू प्रताप शास्त्री, नेतराम तिवारी, रविंद्र श्रीवास्तव, जीवन धामी, भवानी भंडारी, गंभीर सिंह धामी, गोपाल बोरा, अमित पांडेय, संतोष अग्रवाल, इंद्रेश अरोड़ा, नीरज शर्मा, गोकुल ओली, नवल वाल्मीकि,सिंटू गुंबर, प्रदीप अग्रवाल, सुरेश पवार, रोहित वर्मा उपस्थित थे।
चकरपुर में भी निकली शोभायात्रा
चकरपुर में भी शोभायात्रा निकली गई। यहां भगवान जोशी, उमेद सामंत, जगदीश चंद, उमेद चंद, त्रिभुवन चंद, गजेंद चंद, प्रकाश चंद, हरी चंद, पुष्कर सिंह खाती, सोनू दत्ता, प्रेमा देवी, पुष्पा देवी, रमेश भट्ट, राजेंद्र चंद, प्रेम चंद, हरीनाथ, रेखा देवी, लीला तिवारी, हरीश भट्ट, रेखा जोशी, हीरा जोशी, जानकी चंद, किशन चंद आदि थे।
कांग्रेस पीसीसी सदस्य ने किया प्रसाद वितरण
कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बबी राठौर ने राम भक्तों को प्रसाद वितरण किया। राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर कांग्रेस विधायक व उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी और साथी में भी उल्लास का माहौल दिखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!