उत्तराखंड

निर्वाचक नामावली का अन्तिम प्रकाशन किया गया

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चमोली। फोटोयुक्त विधानसभा निर्वाचक नामावली का 22 जनवरी को अन्तिम प्रकाशन किया गया। अपर जिलाधिकारी ड अभिषेक त्रिपाठी ने सभी राजनीतिक दलों के साथ बैठक करते हुए जिले की तीनों विधानसभा मे मतदाताओं की संख्या के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को सफ्ट एवं हार्ड कपी में निर्वाचक नामावली की प्रतियां भी उपलब्ध की गई। उन्होंने बताया कि निर्वाचक नामावली की प्रतियां प्रत्येक मतदेय स्थल एवं जिला निर्वाचन कार्यालय में चस्पा की गई है। अभी भी किसी का नाम टूट गया है तो 25 जनवरी तक मतदाता सूची में नाम दर्ज करा सकते है। उन्होंने राजनीतिक दलों से बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति करते हुए इसकी सूची उपलब्ध कराने को कहा।
बैठक में बताया गया कि 01 जनवरी 2024 की अर्हता तिथि के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का अनन्तिम प्रकाशन किया गया। अनन्तिम प्रकाशन के बाद जनपद में कुल 298498 सामान्य मतदाता व 10372 सेवा मतदाता हैं। बद्रीनाथ विधानसभा में कुल 101596 मतदाता हैं जिसमें महिला 49435, पुरुष 52158 तथा अन्य 3, थराली विधानसभा में कुल 103032 मतदाता, जिसमें महिला 52952, पुरुष 50079 तथा अन्य 1 और कर्णप्रयाग विधानसभा में कुल 93870 मतदाता हैं। जिसमें महिला 47071 तथा पुरूष 46799 हैं।
वहीं बद्रीनाथ विधानसभा में महिला 36, पुरुष 2530 सहित कुल 2566 सर्विस वोटर, थराली विधानसभा में महिला 41, पुरुष 3746 सहित कुल 3787 सर्विस वोटर व कर्णप्रयाग विधानसभा में महिला 25, पुरुष 3994 सहित कुल 4019 सर्विस वोटर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!