संगम तट पर 2हजार दीपों के साथ मनाया दीपोत्सव

Spread the love

नई टिहरी। मकर संक्रांति के मौके पर देवप्रयाग में अलकनंदा भागीरथी संगम व भगवान राम की तपस्थली रामकुंड में श्रद्घालुओं ने पर्व स्नान कर पुण्य कमाया। इस बार नेपाल सहित विदेशी श्रद्घालुओं का जमघट संगम पर लगा रहा। भद्रकाली, ढालवाला से देवडोली गंगा स्नान को विशेष रूप से यहां पहुंची। तीर्थनगरी देवप्रयाग में मकर संक्रांति की पूर्व संध्या पर पर्यटन विभाग की ओर से दीपोत्सव मनाते हुए संगम स्थल को दो हजार दियो से सजाया गया। इस्कान से जुड़े विदेशी भक्तों ने यहां हरे राम-हरे ष्ण की धुन पर नृत्य किये। केंद्रीय संस्त विश्वविद्यालय परिसर के छात्र-छात्रों ने स्वस्ति वाचन व गंगा स्त्रोत से पूजन करवाया। तीर्थ पुरोहितों, साधु संतो, विदेशी भक्तों ने यहां भव्य गंगा आरती की गयी। नगर पालिका, राजकीय महाविद्यालय ने भी कार्यक्रम में सहयोग किया। पर्यटन विभाग की ओर से प्राचीन रघुनाथ मंदिर को रंग बिरंगी फ्लैश लाइट से मनमोहक रूप भी दिया गया था। इस मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष ष्ण कांत कोटियाल, परिसर निदेशक प्रो़ एम चन्द्रशेखर, जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी, गंगा सेवा समिति अध्यक्ष माधव मेवाड गुरु, भाजपा मंडलाध्यक्ष अशोक तिवारी, गोविंद सेठ, ड़ बी एस रावत, दिनेश भट्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *