केडीएफ का प्रतिनिधिमंडल खटीमा में सीएम से मिला

Spread the love

काशीपुर। काशीपुर में एम्स का सेटेलाइट केंद्र खोलने के लिए केडीएफ का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके निवास खटीमा में मिला।
मुख्यमंत्री से मिलकर केडीएफ अध्यक्ष राजीव घई ने मुख्यमंत्री को बताया की काशीपुर नगर वासियों की एम्स की मांग शुरू से थी। पहले यह संस्थााषिकेश स्थापित हुई दोबारा इस वर्ष मार्च में पूर्व मुख्यमंत्री को एम्स की शाखा कुमाऊं के लिए काशीपुर में खोलने के लिए अनुरोध किया। पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री से मांग रखी। केडीएफ द्वारा तब से लगातार केंद्र सरकार में एम्स की काशीपुर में शाखा खोलने का प्रयास करता रहा। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री धामी को उनके प्रयासों से एम्स की ऊधम सिंह नगर में शाखा खोलने की पीएम मोदी की ओर से दी गई स्वीति का स्वागत किया। आईएमए के प्रदेश अध्यक्ष ड़ अरविंद शर्मा ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि काशीपुर एम्स खोलने के लिए पूरे कुमाऊं में सबसे उपयुक्त स्थान है। मुख्यमंत्री ने गंभीरता के साथ इस विषय की जानकारी ली व इस पर शीघ्र निर्णय लेने के लिए आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में चक्रेश जैन, अजय अग्रवाल, ब्रह्म प्रकाश गोयल, अनुराग अग्रवाल आदि सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *