जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राजकीय प्राथमिक विद्यालय सिम्मलचौड़ सुखरो की शिक्षक अभिवावक संघ की बैठक में निर्णय लिया गया कि विद्यालय की समस्याओं को लेकर अभिभावकों का एक प्रतिनिधि मंडल नगर निगम कोटद्वार की महापौर श्रीमती हेमलता नेगी से मुलाकात करेगा।
शनिवार को विद्यालय परिसर में आयोजित बैठक में अभिभावकों ने कहा कि उक्त विद्यालय की स्थापना वर्ष 1988 में की गई। अभी तक प्रार्थना स्थल को पक्का नहीं किया गया है। जिससे अभिभावकों में रोष व्याप्त है। अभिभावक पिछले कई वर्षों से प्रार्थना स्थल को पक्का करने की मांग कर रहे है, इस ओर राज्य सरकार, नगर निगम और शिक्षा विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि प्रार्थना स्थल के कच्चा होने से बरसात के समय जलभराव हो जाता है, जिस कारण बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बैठक में प्रधानाध्यापक मोहम्मद अली, सहायक अध्यापक श्रीमती शशि चौधरी, अर्जुन सिंह, समाजिक कार्यकर्ता जगदीश सिंह आर्य, चांद कुमार, विजेन्द्र सिंह, मुकेश सिंह, अनिल कुमार, मीना देवी, नीलम देवी, रीना, सुमन, मोनिका, कलावती, शोभा, सपना, कमलेश, ममता, गौरी, पूजा, गीता आदि मौजूद थे।