कोटद्वार-पौड़ी

लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ता एकजुट रहे : तीरथ

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

मंडल अध्यक्षों का स्वागत एवं अभिनंदन किया
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : शनिवार को भाजपा के नव नियुक्त जिला कार्यकारिणी एवं नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों का कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने पदाधिकारियों का स्वागत फूल माला पहनाकर किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि गढ़वाल सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि केन्द्र सरकार और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ता एकजुट रहे। सभी को साथ मिल कर कार्य करने की आवश्यकता है। सभी मिलकर संगठन को मजबूत करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी कोटद्वार की नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी एवं नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम शनिवार को नगर निगम के प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पार्टी ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है। पार्टी कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन व सहयोग से इसे पूरा करेंगे। संगठन में सभी को साथ लेकर चलेंगे। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त मंडल के अध्यक्ष शीघ्र ही अपनी कार्यकारिणी का विस्तार कर बूथ स्तर पर भी कार्यकारिणी का विस्तार शीघ्र कर लें। इस मौके पर जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, जिला प्रभारी राकेश नैनवाल, सह जिला प्रभारी जयपाल सिंह चौहान, गौ सेवा आयोग अध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, मंडी समिति कोटद्वार अध्यक्ष सुमन कोटनाला, यूसीएफ के पूर्व चेयरमैन उमेश त्रिपाठी सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!