ईसीएचएस में चिकित्सकों की नियुक्ति की मांग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने ईसीएचएस में डाक्टरों की नियुक्ति की मांग की है। इस संबंध में जिला सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी को भेजे पत्र में परिषद के सदस्य सीपी डोबरियाल ने कहा है कि कोटद्वार स्थित ईसीएचएस में डाक्टरों की कमी होने के कारण पूर्व सैनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से महरूम हैं और उन्हें अन्यत्र जाकर अपना इलाज कराना पड़ रहा है। कोटद्वार एक सैन्य बाहुल्य क्षेत्र हैं, जहां पर बड़ी संख्या में सेना में सेवारत और पूर्व सैनिक निवास करते हैं, लेकिन ईसीएचएस में डाक्टरों की कमी के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पत्र में उन्होंने मेडिकल अंतिम वर्ष के छात्रों को अनिवार्य रूप से ईसीएचएस केंद्रों में नियुक्त करने की मांग भी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *