पर्वतीय क्षेत्रों में लैटाना झाड़ी के उन्मूलन की मांग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : विकासखंड दुगड्डा के प्रधान संगठन अध्यक्ष सरदार सिंह नेगी ने पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार फैल रही लैंटाना झाड़ी के उन्मूलन की मांग की है। कहा कि जनता के हित में जल्द ही इस ओर ध्यान दिया जाना चाहिए।
इस संबध में जिलाधिकारी और प्रधानमंत्री को प्रेषित ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि वर्तमान में लैंटाना झाड़ी का फैलाव लगातार बढ़ता जा रहा है। पहाड़ में कृषकों के खेतों से लेकर जंगल तक में यह झाड़ी तेजी से फैल रही है। प्रदेश में इस झाड़ी ने विभिन्न प्रकार की वनस्पतियों को समाप्त कर जैव विविधता पर संकट खड़ा कर दिया है। वहीं इस झाड़ी के कारण ही जंगली जानवरों ने मानव बस्तियों की ओर रुख करना आरंभ कर दिया है। कहा कि इस झाड़ी को समाप्त करने के लिए दवाइयों का छिड़काव तो किया जा रहा है, लेकिन यह इसकी रोकथाम का स्थाई समाधान नहीं है। इस झाड़ी को समाप्त करने के लिए ऐसी दवा बनाई जानी चाहिए जिससे जमीन की उर्वरा शक्ति, वनस्पतियों और मानव जीवन पर कोई प्रभाव न पड़े, साथ ही इस झाड़ी के उन्मूलन के लिए जन सहयोग से अभियान भी चलाया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *