आंदोलनकारियों के चिह्रीकरण की मांग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नागरिक मंच ने जिला प्रशासन से राज्य आंदोलनकारियों की चिह्नीकरण प्रक्रिया आरंभ करने की मांग की है। इस संबंध में मंच के महासचिव अतुल भट्ट की ओर से जिलाधिकारी को प्रेषित ज्ञापन में कहा गया है कि राज्य गठन में आंदोलनकारियों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। वहीं आंदोलनकारियों के चिह्नीकरण प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए कुछ वर्ष पूर्व राज्य सरकार ने आदेश जारी किए थे, अन्य जिलों में यह प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है, लेकिन पौड़ी जिले में अभी तक प्रक्रिया आरंभ नहीं हो पाई है। ज्ञापन में उन्होंने जिलाधिकारी से इस संबंध में समुचित कार्रवाई करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *