आंदोलनकारियों को न्याय दिलाने की मांग की

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। आम आदमी पार्टी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से कानून बनाकर राज्य आंदोलनकारियों को न्याय दिलाए जाने की मांग की है।
पार्टी के जिला सेक्टर प्रभारी मनोहर लाल पहाड़ी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इस मौके पर पहाड़ी ने कहा कि सरकारी नौकरियों में राज्य आंदोलनकारियों को आरक्षण दिए जाने का प्रावधान था। हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार को मामले में कानून बनाए जाने को कहा था। लेकिन प्रदेश सरकार ने इस दिशा में कानून बनाए जाने को लेकर जरा भी रुचि नहीं दिखाई। उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट ने सरकारी नौकरियों में राज्य आंदोलनकारियों के आरक्षण को समाप्त कर दिया है। जो सरकार की राज्य आंदोलनकारियों के प्रति उपेक्षा का नतीजा है। जिला सेक्टर प्रभारी पहाड़ी ने कहा कि सरकार को राज्य आंदोलनकारियों के हित में जल्द कानून बनाकर न्याय देना होगा। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता आशुतोष नेगी, संगठन मंत्री अब्बल सिंह रावत, सोशल मीडिया प्रभारी धीरज कोली, पूर्व संयोजक विजय मोहन रावत, महिला मोचार्य अध्यक्ष रीना नेगी, नगर अध्यक्ष त्रिलोक सिंह रावत, ठाकुर सिंह नेगी, श्रीधर पंवार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *